मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ काटने को लेकर प्रदर्शन, 29 लोग गिरफ्तार

मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने से रोकने की कोशिश कर रहे 29 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने अधिकारियों को पेड़ों को काटने से रोकने की कोशिश की, जहां मुंबई मेट्रो के लिए एक कार शेड बनाया जाएगा।
मुंबई पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी प्रणय अशोक ने कहा कि 38 लोगों के खिलाफ एक पुलिस मामला (एफआईआर) दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि 20 को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आज अदालत में पेश किया जाऐगा।
बता दे कि बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुंबई की आरे कॉलोनी में कल देर रात पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। कल बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसके बाद कटाई का काम शुरू हो गया।
इसके विरोध में कई प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंच गए। मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की। बवाल इतना बढ़ा कि शनिवार को आरे में धारा 144 लागू कर दी गई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से जंगल काटे जा रहे हैं तो प्लास्टिक प्रदूषण पर बोलने का कोई फायदा नहीं है।
These protestors can’t be arrested and filed cases with. It’s a shame if we do that. I call out and request @CMOMaharashtra to look into this and ask the police to not put any cases for people with love for the environment. We’d be hypocritical then at the @UN if we do this. https://t.co/tEFOvB0gNd
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) October 5, 2019
ALSO READ: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने राज्य चुनाव से पहले इस्तीफा दिया
पेड़ काटे जाने के विरोध में शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी आरे कॉलोनी पहुंच गई और लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और उनकी कार में बैठाकर वहां से ले गए।
#WATCH: Shiv Sena leader Priyanka Chaturvedi was detained today following protests in #AareyForest. pic.twitter.com/o83M10tZre
— ANI (@ANI) October 5, 2019
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने भी इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मुंबई में पेड़ काटना अपने फेफड़ों में चाकू गोदने जैसा है। शहर जब अपनी कोस्टलाइन और ग्रीन कवर खत्म करता है तो वह कयामत का दिन करीब बुला रहा है।
The brutal felling of trees at Aarey is a major setback for Mumbai.
It’s like repeatedly stabbing yourself in the lungs!
When cities destroy coastlines & green cover, they’re advancing the doomsday clock#AareyAiKaNa #AareyForest #Aarey
— Milind Deora मिलिंद देवरा (@milinddeora) October 5, 2019





