Hindi Newsportal

मुंबई: आइसक्रीम के अंदर निकली इंसान की कटी हुई उंगली, पुलिस ने दर्ज किया केस

0 451
मुंबई: आइसक्रीम के अंदर निकली इंसान/ की कटी हुई उंगली, पुलिस ने दर्ज किया केस

 

मुंबई के मलाड इलाके से एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ ऑनलाइन मंगाई गयी एक आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई निकली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह आइसक्रीम  ब्रेंडोन फेराओ (26) नाम के एक डॉक्टर ने मंगाई थी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवार ने बुधवार रात को तीन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। जब शिकायतकर्ता के भाई ब्रेंडन फेराओ ने आइसक्रीम को चखा तो उसे अपने मुंह में कुछ असामान्य महसूस हुआ। जब उसने ध्यान से देखा तो उसे आइसक्रीम कोन के अंदर कटी हुई मानव उंगली मिली।

पुलिस ने कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 272 (बिक्री के लिए खाद्य या पेय में मिलावट), 273 (हानिकारक खाद्य या पेय की बिक्री) और 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है।

मलाड पुलिस ने बताया कि आइसक्रीम में मिले मानव अंग को फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवि अदाने ने बताया कि जांच चल रही है कि आइसक्रीम में उंगली कैसे पहुंची। फोरेंसिक जांच से मामले में और जानकारी मिलेगी।