ताज़ा खबरें

मिजोरम में बड़ा हादसा, पत्थर खदान गिरने से मजदूरों की हुई मौत, पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

मिजोरम में बड़ा हादसा, पत्थर खदान गिरने से मजदूरों की हुई मौत, पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

 

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक पत्थर की खदान ढहने के कारण कई श्रमिकों की मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में हुई। हनथियाल जिले के मौदढ़ गांव में एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। पीएम मोदी ने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुःख व्यक्त किया है। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

 

हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों फंसे थे जिनमें से 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। उत्खनन और ड्रिलिंग मशीनों के साथ कई श्रमिक खदान के नीचे दब गए। लीट गांव और हनथियाल कस्बे के स्वयंसेवक बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा मोचन बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए बुलाया गया है। खदान ढाई साल से चालू है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button