ताज़ा खबरें

मानसून में सेहत को रखना है सही तो करें इन चीज़ों का सेवन, क्या खाएं क्या न खाएं पढ़िए पूरी रिपोर्ट

मानसून में सेहत को रखना है सही तो करें इन चीज़ों का सेवन, क्या खाएं क्या न खाएं पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

देश में इन दिनों मानसून की एंट्री हो चुकी है। मानसून के दिन बहुत ही नमी भरे होते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश इंफेक्शन और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के लिए अनुकूल वातावरण पैदा करता है। इस मौसम में लोगों के शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसके चलते लोगों कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों से ग्रसित हो जाता है।

ऐसे में डॉक्टर्स मानसून के मौसम में खान-पान को लेकर लोगों को कई तरह की सलाह देते हैं। बारिश के इस मौसम में कुछ ऐसी चीजें होती है, जिनका सेवन नहीं करना चाहिए।

इस मौसम में इन चीज़ों का सेवन करने से परहेज करें 

हरी सब्जियों का सेवन करने से बचे

बारिश फसल की वृद्धि और कीटों और बीमारियों के प्रकोप को प्रभावित करती है। हरी पत्तेदाक सब्ज़ियां पोषण तत्वों से भरपूर होती हैं, इसलिए इन्हें रोज़ाना खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन बारिश के मौसम में, बेहतर है कि इन्हें डाइट में शामिल न किया जाए। इस मौसम में उमस बढ़ने की वजह से हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जल्दी ख़राब हो जाती हैं।

तेल में भुने और ताले हुए पकवान से करें परहेज   

बारिश के मौसम में लोगों का पकोड़ियों और समोसे प्रेम बढ़ जाता है। लेकिन आपको बता दें बारिश के मौसम में लोग पेट से जुड़ी बिमारियों से आसानी से ग्रसित हो जाते हैं। दरअसल, इस मौसम में ज़्यादा मसालेदार या ऑयली खाना खाने से पेट में ब्लोटिंग हो सकती है अब चूँकि उमस हमारे मेटाबॉलिज़्म को धीमा करती हैं, इसलिए लोग पेट से जुड़ी बिमारियों की चपेट में आसानी से आजाते हैं।

इन दिनों दूध-दही से भी रहें दूर 

विषेशज्ञ बताते हैं कि मानसून के दिनों में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध-दही से दूरी बनाकर रखना चाहिए। बारिश के मौसम में व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कंज़ोर हो जाता हैं जिसके चलते इसका असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। तो यदि किसी का पाचन तंत्र कमजोर है तो बरसात में दूध दही खाने से समस्या और बढ़ सकती है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर सर्दी-जुकाम हो सकता है।

यदि किसी बरसात के मौसम में किसी को दूध पीना है तो वह दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। इससे दूध की ताकत भी बढ़ जाती है और इंफेक्शन वाली बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ जाती है।

इन चीज़ों का सेवन करने से रहेंगे स्वस्थ 

ताज़ा और पका हुआ ही खाए 

मॉनसून में कच्ची सब्ज़ियां खाना सेहत से जुड़ी तकलीफों को न्योता देने के बराबर है। कुछ सब्जि़यों में गंदगी के कारण बहुत अधिक मात्रा में बैक्टीरिया होते हैं, जिससे जठरांत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर है इस मौसम में पका हुआ ताज़ा खाना ही खाएं।

तरल पदार्थ का सेवन करें 

मॉनसून में होने वाली उमस और पसीने की वजह से हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसे पूरा करने के लिए पानी और तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाना चाहिए। साथ ही आप मसाला चाय का आनंद भी ले सकते हैं। मसाला चाय में दालचीनी, तुलसी, अदरक, इलाइची जैसी चीज़ों का इस्तेमाल ज़रूर करें, ताकि संक्रमण से बचे रहें।

साफ़ और फ़िल्टर वाला पानी पिए 

कई लोग किचन के नल या बोरवेल से सीधे पानी पी लेते हैं। उन्हें इस बात का अहसास नहीं होता कि बारिश के मौसम में पानी कीटाणुओं से आसानी से संक्रमित हो जाता है। यह दूषित पानी पीने से पेट से जुड़े इंफेक्शन, दस्त या टाइफॉइड होने का ख़तरा रहता है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button