ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: रैली में भाषण के दौरान बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंच पर सुरक्षा बलों ने संभाला

महाराष्ट्र: रैली में भाषण के दौरान बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंच पर सुरक्षा बलों ने संभाला

 

केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी को अपने भाषण के दौरान चक्कर आ गया और वह मंच पर ही गिर पड़े। यह मामला महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पुसाद में 24 अप्रैल को एक रैली के दौरान हुआ। भाजपा नेता नितिन गडकरी गंभीर रूप से डाईबेटिक के मरीज हैं उन्हें अक्सर ऐसे चक्कर आते रहते हैं। बता दें कि वह रैली में भाजपा-महायुति के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे।

अपने भाषण के दौरान जैसे ही उन्हें बेहोशी का दौरा पड़ा, उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें मंच से बाहर ले गए। हालांकि, मंत्री कुछ मिनटों के बाद ठीक हो गए और अपना भाषण पूरा किया।

66 वर्षीय नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button