भारत

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, 25 लोग घायल

पुणे: महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. पुणे पुराने मार्ग पर एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मृत्यु हो गई साथ ही 25 से अधिक लोग घायल हो गए.

 

हादसे के बाद रायगढ़ एसपी के मुताबिक महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई. अब तक 25 लोगों को निकाला जा चुका है. अभी सर्च ऑपरेशन जारी है.

 

मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 40 यात्री सवार थे. फिलहाल घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल भेजा जा रहा है. हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीम दुर्घटना के शिकार लोगों की मदद के लिए मौजूद है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button