ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र:उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका, पूर्व मंत्री डॉ. दीपक सावंत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल

महाराष्ट्र:उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका, पूर्व मंत्री डॉ. दीपक सावंत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल

 

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रमों के बीच आज यानी बुधवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा। यहाँ बुधवार को उद्धव ठाकरे गुट नेता और राज्य पूर्व मंत्री डॉ दीपक सावंत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए है। इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि “मैं डॉ. दीपक सावंत का हमारी शिवसेना पार्टी में स्वागत करता हूं। उनके अनुभव से हमें लाभ होगा” ।

 

इससे पहले सोमवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई ने शिवसेना का दामन थाम लिया था। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भूषण देसाई ने कहा था कि बालासाहेब मेरे भगवान हैं। एकनाथ शिंदे हिंदुत्व के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे उस पर विश्वास है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 17 फरवरी को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दे दी थी। शिंदे गुट को ‘धनुष और तीर’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश भी दिया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button