ताज़ा खबरें

मलेशिया: हवा में क्रश हुए मलेशियाई नेवी के 2 हेलिकॉप्टर, 10 लोगों की मौत, देखें वीडियो

मलेशिया: हवा में क्रश हुए मलेशियाई नेवी के 2 हेलिकॉप्टर, 10 लोगों की मौत, देखें वीडियो

 

मलेशिया से एक बड़े हादसे की खबर आयी है। यहाँ मलेशिया नौसेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा रॉयल मलेशियाई नेवी के सालाना कार्यक्रम की एक अभ्यास समरोह के दौरान हुआ। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हेलिकॉप्टर में करीब 10 क्रू मेंबर सवार थे। जिनकी हादसे में मौत हो गयी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलिकॉप्टर की दूसरे हेलिकॉप्टर से टक्कर होते देखी जा सकती है। नीचे देखें वीडियो-

 

मलेशिया की नौसेना ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड की रिहर्सल के दौरान हवा में दो हेलिकॉप्टरों के टकराने से 10 लोगों की मौत हो गई। नौसेना ने कहा कि दुर्घटना में शामिल विमान में सभी 10 चालक दल के सदस्य थे। यह हादसा मंगलवार सुबह 9.32 बजे पश्चिमी राज्य पेराक के लुमुट नौसैनिक अड्डे पर हआ। नौसेना ने बताया कि ‘सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उन्हें पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेज दिया गया.’

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशियन नेवी की 90वीं सालगिरह पर रॉयल सेलिब्रेशन परेड के लिए रिहर्सल चल रहा था. इसी बीच HOM (M503-3) हेलिकॉप्टर फेनेक हेलिकॉप्टर के रोटर से टकरा गया। हादसे के बाद फेनेक हेलिकॉप्टर पास के ही एक स्विमिंग पूल में जाकर गिर गया, वहीं होम हेलिकॉप्टर लुमुत नौसेना बेस के स्टेडियम के पास क्रैश हो गया। यह टक्कर क्यों और कैसे हुई, इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है. मलेशियाई नेवी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच के लिए उनकी एक टीम काम कर रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button