ताज़ा खबरेंभारत

ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह के बाद बोले गवर्नर धनखड़ – ‘उम्मीद है कि आप कानून-व्यवस्था पर तुरंत काम करेंगी’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हैट्रिक जीत दर्ज करने वालीं टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी आज एक बार फिर से राज्य की मुख्यमंत्री बन गई हैं। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर आज यानी बुधवार को लगातार तीसरी बार राजभवन में शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को राज्यभवन में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोरोना संकट और नियमो को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह के लिए पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, निवर्तमान सदन के नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान और माकपा के वरिष्ठ नेता बिमान बोस को कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया था।

https://twitter.com/ShoaibDaniyal/status/1389825531395334146?s=20

प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई।

तीसरे कार्यकाल की बधाई देते हुए राज्यपाल ने दे डाली नसीहत।

ममता बनर्जी को तीसरे कार्यकाल की बधाई देते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘मैं ममता जी को उनके तीसरे कार्यकाल की बधाई देता हूं। हमारी प्राथमिकता यह है कि हमें इस हिंसा का अंत करना चाहिए, जिसने बड़े पैमाने पर समाज को प्रभावित किया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि सीएम तत्काल रूप से कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगी।’

ये भी पढ़े : हरिद्वार के प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी से 5 कोरोना मरीजों की मौत, मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश जारी

उम्मीद है हिंसा को रोकने की दिशा में काम करेंगी ममता बनर्जी।

राज्यपाल ने आगे कहा, ‘बंगाल में कानून व्यवस्था का राज हो। लोकतंत्र के लिए हिंसा ठीक नहीं है।’ राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा को रोकना होगा। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस दिशा में काम करेंगी।

ममता बनर्जी ने भी कुछ इस अंदाज़ में आश्वासन

राज्यपाल की इस नसीहत के बाद ममता बनर्जी ने राज्यपाल को आश्वासन देते हुए सभी राजनीतिक दलों से शांति की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं हिंसा बर्दाश्त नहीं करूंगी। आज के बाद ऐसी घटना ना हो।’ ममता बनर्जी ने कहा कि ‘अभी तक बंगाल का प्रशासनिक तंत्र निर्वाचन आयोग के अधीन था, अब हम गड़बड़ियों से निपटेंगे।’

बता दे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी 292 में से 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। बीजेपी को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, दो सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button