‘मन की बात’ कार्यक्रम का साल का आखिरी एपिसोड आज, पीएम मोदी कर रहे हैं संबोधित

‘मन की बात’ कार्यक्रम का साल का आखिरी एपिसोड आज, पीएम मोदी कर रहे हैं संबोधित
आज 25 दिसंबर यानी साल के आखिरी रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। सुबह 11 बजे पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 96वें एपिसोड को संबोधित करना शुरू किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी। इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी भी मिली है। साल 2023 को G20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।
आज़ादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी। इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी भी मिली है। साल 2023 को G20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है: मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/kHQPR2enn2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2022
इस दौरान पीएम मोदी ने क्रिसमस की बात करते हुए उन्होंने देश और दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जा रहा है। यह ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की जयंती पर प्रकास डालते हुए कहा कि आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए। मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं।
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमने भारत से स्मॉल पॉक्स, पोलियो, गिनी वॉर्म जैसी बिमारियों को समाप्त करके दिखाया है। एक और बिमारी समाप्त होने की कगार पर है जिसका नाम काला अजार है। यह बीमारी बिहार और झारखंड के 4 ज़िलों में सिमट के रह गई है। हम भारत को 2025 तक TB मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि UN ने ‘नमामि गंगे मिशन’ को इकोसिस्टम को पुनर्स्थापित करने वाली दुनिया के टॉप 10 पहल में शामिल किया है। यह और भी खुशी की बात है कि दुनिया भर में ऐसी 160 पहलों में से नमामि गंगे को चुना गया है






Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?