मनोहर लाल खट्टर ने लगातार दूसरी बार ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दुष्यंत बने डिप्टी सीएम

मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दूसरे कार्यकाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वही भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Chandigarh: Dushyant Chautala takes oath as the Deputy Chief Minister of Haryana, at the Raj Bhawan. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/6YdKfJTnfL
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) October 27, 2019
चंडीगढ़ के राजभवन में हुए समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखबीर बादल और कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे।
भाजपा ने 40 सीटें जीतीं और दुष्यंत चौटाला की JJP के साथ समझौता किया, जिसने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में 10 सीटें जीतीं। बता दे कि हरियाणा में चुनाव 21 अक्टूबर को हुए थे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे।
सात निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन दिया है, जिससे वह 90 सदस्यीय सदन में 57 सीटों की संख्या तक पहुंच गयी है। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीती थीं। वही दूसरी ओर कांग्रेस ने 31 सीटों के साथ उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि 2014 में उसने 15 सीटों पर जीत हासिल की थी।






I felt like this was written just for me. Catch live geo news live — Urdu headlines and reports. mobile‑friendly. debates, live updates, special coverage. mobile‑friendly.