ताज़ा खबरेंमनोरंजन

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति जब्त

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए कुंद्रा परिवार से जुड़ी 97.79 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त कर ली है. जब्त की गई प्रोपर्टी में जुहू में स्थित एक बंगला जो कि शिल्पा शेट्टी के नाम पर है, साथ ही पुणे में मौजूद एक बंगला शामिल है. इसके अलावा राज कुंद्रा के नाम पर कुछ शेयर भी ED ने जब्त किए.

 

ईडी का आरोप है कि इस घोटाले के मास्टरमाइंड से शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने मेसर्स वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड, स्वर्गीय अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिंपी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और अन्य MLM एजेंट्स ने करीब 6600 करोड़ रुपये की बिटकॉइन साल 2017 में फर्जी वादों के आधार पर इन्वेस्टर्स से हासिल किए. वहीं आरोप है कि राज कुंद्रा ने 285 बिटकॉइन हासिल किए थे. ये बिटकॉइन अमित भारद्वाज ने निवेशकों से धोखा कर हासिल किए और यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में इन्वेस्ट किये. राज कुंद्रा के पास इस घोटाले के प्रोसीड ऑफ क्राइम से 285 बिटकॉइन आये, जिनकी कीमत आज की तारीख में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की है.

 

राज कुंद्रा के पास इस घोटाले के प्रोसीड ऑफ क्राइम से 285 बिटकॉइन आए, जिनकी कीमत आज की तारीख में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. ED ने इस मामले में रेड कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

 

बता दें कि पिछले साल 17 दिसंबर 2023 को सिंपी भारद्वाज, 29 दिसंबर 2023 को नितिन गौर और 16 जनवरी 2023 को अखिल महाजन गिरफ्तार हुए थे. ये सभी अभी जेल में हैं. इस मामले के मुख्य आरोपी अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जांच एजेंसी ईडी कर रही है. इस मामले में इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय 69 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुका है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button