ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

मध्य प्रदेश में बीजेपी को मिली प्रचंड बहुमत, कांग्रेस पर एक बार फिर भारी पड़े बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश: चार राज्यों के चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं. मध्य प्रदेश समेत राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है. भाजपा की सबसे बड़ी जीत मध्य प्रदेश में मानी जा रही है. बीजेपी को मप्र में प्रचंड बहुमत मिल रहा है. रुझानों की माने तो बीजेपी 167 सीटों पर आगे है.

 

दरअल 2018 मे मिली जीत के बाद कांग्रेस ने अपने हाथों से सत्ता गंवा दी थी इस कड़ी में सबसे अहम रोल था ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट का जिन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का साथ दिया और मप्र में भाजपा की सरकार की वापसी कराई. ऐसे में इस बार के चुनाव पर ज्योतिरादित्य का समर्थन फिर एक बार कांग्रेस पर भारी पड़ता नजर आया है.

 

बता दें कि, 2018 में ग्वालियर जिले में छह में से पांच सीट जीतकर इतिहास रचने वाली कांग्रेस 5 साल में बुरी तरह सिकुड़ गई. पिछली बार भाजपा सिर्फ एक ग्वालियर ग्रामीण सीट जीत सकी थी. यहां से भाजपा के इकलौते विधायक भारत सिंह जीते थे. यह ज्योतिरादित्य सिंधिया का जलवा माना जा रहा था. यही वजह थी कि जब सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामा तो जिले के पांच में से तीन विधायक उनके साथ चले गए. जब इसके बाद उप चुनाव (By Election) हुए तो तीन में से दो सीट जीतकर कांग्रेस ने हुंकार भरी और सिंधिया के खिलाफ बहुत आक्रामक रुख अपनाते हुए कहना शुरू कर दिया कि अब ग्वालियर चम्बल में सिंधिया परिवार का तिलस्म उतर गया है. लेकिन अंचल के परिणामों से पहले आये रुझानों से साफ हो रहा है कि यहां सिंधिया परिवार का जादू चल रहा है. फिलहाल छह में से एक भी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस शुरू से ही बढ़त नहीं बढा सकी है. रुझानों में उसकी खुद की चारों सीट तो हाथ से जाती दिख ही रही है वहीं बाकी दो पर भी भाजपा अपने परिणाम दोहरा रही है.

 

एमपी में बीजेपी के इस प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मीडिया से बात करते हुए कहा, कि मैं इस जीत के लिए सबसे पहले मध्यप्रदेश के एक-एक मतदाता को धन्यवाद देना चाहता हूं. जिन्होंने प्रचंड बहुमत के साथ ये सरकार बनाई है. मैं उनके सामने नतमस्तक हूं. साथ ही उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने मेरी हाइट को लेकर कमेंट किया था लेकिन अब जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button