ताज़ा खबरेंभारत

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम,आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सैतपुरा गांव में बीती शाम चार वर्षीय मासूम बोरवेल में गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिसके बाद बीती शाम से अभी तक 3 साल के मासूम का बचाव कार्य जारी है।

कैसे गिरा 3 वर्षीया मासूम।

दरअसल जब किसान हरकिशन कुशवाहा अपने परिजनों के साथ खेत पर पांच दिन पहले करवाए गए नए बोरिंग में पाइप केसिंग डलवाने गए थे तभी वो अपने साथ में चार वर्षीय पुत्र प्रह्लाद को भी लेकर गए थे। लेकिन जैसे ही सबका ध्यान केसिंग डालने में था तभी मासुम खेलते-खेलते बोर के पास चला गया। ये देख जैसे ही बच्चे के परिजन दौड़े लेकिन जब तक वह अंदर गिर चुका था। जिसके तुरंत बाद पुलिस को फोन लगाया और मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन की ने तुरंत खोदाई शुरू की।

पुलिस रही असफल।

मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने अपने स्तर बचाव की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। उन्हें सफलता नहीं मिली, इसके बाद बबीना से आर्मी की रेस्क्यू टीम बुलाई गई। फिलहाल बच्चे को बचाने के लिए युद्धस्तर पर टीम जुटी हुई है और बच्चे की जान बचाने उसे लगातार ऑक्सीजन दी जा रही है।

बोरवेल में कैमरे से रख रहे नजर।

इस घटना के बाद बचाव स्थल पर पांच जेसीबी, दो एलएनटी मशीनों को खोदाई में लगाया गया है। झांसी (उत्तर प्रदेश) से नाइट विजन कैमरों की टीम को बुलाया गया, जिससे बोरवेल में कैमरा डाल कर बच्चे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

200 फ़ीट है बोरिंग की गहराई, 100 पर है पानी।

जानकारी के मुताबिक, बोरवेल की गहराई 200 फ़ीट है जो 5 दिन पहले ही खोदा गया था और पृथ्वीपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक बोरवेल में 100 फीट की गहराई तक पानी है।

सीएम शिवराज सिंह ने की बच्चे के दीर्घायु की कामना।

इस मामले के संज्ञान में आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अधिकारियों को बचाव कार्य के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बोरवेल में गिरे मासूम प्रह्लाद को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सेना बचाव कार्य में जुटी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button