ताज़ा खबरेंभारत

मध्यप्रदेश : IPS अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा का अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करते वीडियो वायरल, शासन ने किया कार्यमुक्त

मध्य प्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी अभियोजन आइपीएस पुरुषोत्तम शर्मा का अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करते वीडियो वायरल हो रहा है। मारपीट वाले वीडियो में उक्त अफसर बेरहमी से पत्नी को पकड़कर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दो अर्दली भी वीडियो में महिला को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बेटे ने भेजा वीडियो।

बता दे स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम के पुत्र पार्थ गौतम ने यह वीडियो फुटेज मप्र के गृह मंत्री, राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और बाकी बड़े अफसरों को भेजा है। पार्थ खुद भी आईआरएस यानी इंडियन रेवेन्यू सर्विस में हैं। इस घटना के बाद उन्होंने पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग की है।

ये है पूरा मामला।

दरअसल मध्य प्रदेश में डीजीपी स्तर के अधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा को उनकी पत्नी ने संदिग्ध रूप से एक महिला के घर रंगे हाथ पकड़ा था।
महिला के घर पर थोड़ा तमाशा होने के बाद पुरूषोत्तम शर्मा घर आगये जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मार – पीट की।

अफसर ने कहा- मेरा जीना मुश्किल कर दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुरुषोत्तम शर्मा का कहना है कि, मेरे पूरे घर में उन्होंने (पत्नी) कैमरे लगा रखे हैं, जहां तक मार-पीट का संबंध है तो एक सेल्फ डिफेंस भी होता है लेकिन मैं उनको और उनके बेटे को पूरी स्वतंत्रता देता हूं यदि वे समझते हैं कि मैं खराब हूं तो मेरे ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि यह मेरा पारिवारिक मामला है, इसे मैं खुद सुलझा लूंगा, मैं मेरी पत्नी से लगातार संपर्क में हूं, मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि यह मामला सुलझा लिया जाए। यह सेल्फ डिफेंस के तहत झूमा-झटकी का मामला है। मैंने कोई मारपीट नहीं की है, सिर्फ धक्का-मुक्की और झूमा झटकी हुई है।

उन्होंने ये भी कहा कि 2008 में भी मेरी पत्नी ने मेरे खिलाफ शिकायत की थी लेकिन प्रश्न ये उठता है कि 2008 से आज 12 साल हो गए वो मेरे घर में ही रह रही, मेरे ही पैसे से विदेश जा रही,यदि मेरा स्वभाव मार-पीट का होता तो बहुत पहले ही शिकायत आ जाती।

अफसर को किया गया कार्यमुक्त।

घटना के बाद पुरुषोत्तम को पद से हटा दिया गया है। उनका लोक अभियोजन संचालनालय से डीजी गृह विभाग मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं, मामला राज्य महिला आयोग पहुंच गया है। महिला अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि हम डीजी को नोटिस जारी करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कही ये बात।

मामले के बाद CM शिवराज का कहना है कि उन्हें (पुरुषोत्तम शर्मा) कार्य मुक्त कर दिया गया है। ज़िम्मेदारी पद पर बैठा हुआ कोई भी व्यक्ति अगर गैरकानूनी गतिविधियां करता है और कानून को अपने हाथ में लेता है तो वो कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button