ताज़ा खबरेंभारत

मध्यप्रदेश : भोपाल में नवजात के साथ क्रूरता की हदें पार, 2 दिन की बच्ची के शरीर में स्क्रू ड्राइवर से किये 100 से ज्यादा छेद

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गत 24 सितंबर को को ऐसी घटना सामने आयी है जिसने सबका दिल झकझोर कर के रख दिया है। यहाँ अयोध्या नगर इलाके में एक मंदिर के पास दो दिन की मासूम बच्ची का शव मिला है। शव की हालत ऐसी की देखने वाले की रूह काँप जाए। दरअसल 2 दिन की मासूम के शरीर को किसी ने पेंचकस (स्क्रू ड्राइवर) से छलनी कर दिया। नवजात के शरीर पर स्क्रू ड्राइवर से 100 से भी ज़्यादा पर छेद किया गया है। इस घटना ने राजधानी के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

झाड़ियों में एक शॉल में लिपटा मिला बच्ची का शव।

अयोध्या नगर थानाप्रभारी रेणु मुराब के मुताबिक गत 24 सितंबर को पुलिस को अयोध्या नगर के जी-सेक्टर स्थित मंदिर के पास झाड़ियों में एक शॉल में लिपटा बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मासूम का शव देखकर पुलिस भी सहम गयी थी। मासूम के पूरे शरीर में पंचर जैसे निशान थे। हालांकि, शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़े : मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप को कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भेजा समन, कल होंगे पेश

ऑटोप्सी में सामने आई हकीकत

थानाप्रभारी मुराब ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि किसी ने नवजात को रात को मंदिर के पास छोड़ दिया होगा। इसके बाद रात में किसी जानवर ने हमला कर उसे घायल कर दिया और उसकी मौत हो गई। बाद में ऑटोप्सी में इस खतरनाक बात की सच्चाई सामने आई। ऑटोप्सी सर्जन ने बताया कि मासूम के शरीर को 100 से अधिक बार पेंचकस से घोंपा गया। फिलहाल पुलिस ने ममाले की जांच पड़ताल कर आरोपी का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला दर्ज।

थानाप्रभारी मुराब ने बताया कि मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि संभवत: मासूम का जन्म घर पर ही हुआ होगा और उसके बार परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को मंदिर के पास छोड़ दिया।

फिलहाल उस क्षेत्र के सभी CCTV की जांच की जा रही है। इसी के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल से भी कुछ जरूरी रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button