ताज़ा खबरेंभारत

मध्यप्रदेश: बिजली बिल से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, ‘मेरा अंग-अंग बेच कर चूका देना बिजली विभाग का कर्ज

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि किसान पर बिजली विभाग का 88 हजार रुपये का कर्ज था। इसी क्रम में विभाग लगातार किसान को कर्ज लौटाने के लिए कह रहा था। इतना ही नहीं बिजली का बिल भुगतान न करने पर ऊर्जा कंपनी ने उसकी आटा मिल और मोटरसाइकिल भी अटैच कर ली थी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि किसान का शव पेड़ से लटका मिला है। किसान के कपड़े से ही एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसान ने खुदकुशी की वजह का जिक्र किया है।

क्या लिखा है सुसाइड नोट में।

अपने सुसाइड लेटर में किसान ने लिखा है कि ‘मेरे परिवार से प्रार्थना है कि मेरे मरने के उपरांत मेरा शरीर शासन के सुपुर्द कर दें। जिससे मेरे शरीर के एक-एक अंग को बेचा सके और जिससे शासन अपना कर्ज चुका सके।’ सुसाइड नोट में किसान ने तमाम परेशानियों का जिक्र किया है। उसने लिखा है- “बकाया बिजली बिल के लिए विभाग के कर्मचारी लगातार परेशान कर रहे हैं। यहां तक कि मेरी बाइक भी उठा ले गए। मेरे मरने के बाद मेरा शरीर सरकार को सौंप दिया जाए और मेरे शरीर का एक-एक अंग बेचकर बिजली विभाग का बकाया कर्ज चुका दिया जाएगा।”

ये भी पढ़े: फाइजर की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को डब्ल्यूएचओ की मिली मंजूरी

किसान के है 4 बच्चे।

बता दे किसान ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि उसकी तीन बेटियां हैं और एक बेटा है, जिनमें से कोई भी अभी 16 साल से अधिक उम्र का नहीं है। अब किसान के इस कदम के बाद उसके परिवार वालों का रो – रो कर बुरा हाल है।

क्या कहना है पुलिस का।

एएसपी समीर सौरव ने कहा कि किसान ने खुदकुशी की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसान के पिता रिटायर्ड बिजली कर्मचारी हैं। बिजली बिल न देने पर विभाग के लोग कुर्की की कार्रवाई करते हुए इसकी बाइक ले गए थे। ऐसे में ये कारण हो सकता है लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button