ताज़ा खबरें

भूकंप के तेज झटकों से दहली तुर्की की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.8 दर्ज की गयी तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से दहली तुर्की की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.8 दर्ज की गयी तीव्रता

 

तुर्की में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह भूकंप तुर्की के नूर्दगी से 23 किमी पूर्व में आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की 7.8 तीव्रता दर्ज की गयी है। भूकंप के झटके दूर सीरिया तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि तुर्की और सीरिया में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है और लोग बचने के लिए बर्फीली सड़कों पर जमा हो गए हैं। रॉयटर्स के अनुसार, भूकंप लगभग एक मिनट तक चला और खिड़कियां टूट गईं। बता दें कि इस क्षेत्र में कई बार भूकंप आया है।

बताया जा रहा है भूकंप लगभग एक मिनट तक चला और इस दौरान इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा। बता दें कि इस क्षेत्र में कई बार भूकंप आया है।।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button