भूकंप के झटकों से डोली जम्मू-कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.9 रही तीव्रता
भूकंप के झटकों से डोली जम्मू-कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.9 रही तीव्रता
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आज यानी मंगलवार की सुबह बैक टू बैक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता मापी गई। भूकंप के झटके से लोगों में दहशत है वो अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं पुंछ की धरती भी भूकंप के झटकों से डोली है। हालांकि की भूकंप से किसी के जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/xtpu0lsZPk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2024
भूकंप के इन 2 झटकों से घाटी के लोग सहम उठे। भूकंप के पहले झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। वहीं दूसरा झटका 4.6 तीव्रता वाला था। भूकंप के झटकों के कारण अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है, हालांकि इसके चलते लोगों में दहशत जरूर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, बारामूबला में आज सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बारामूला से 74 किमी दूर जमीन के पांच किलोमीटर अंदर था। इसकी तीव्रता 4.9 आंकी गई। वहीं दूसरी बार भूकंप 6.52 मिनट पर आया। इसका केंद्र बारामूला से 74 किमी दूर जमीन के अंदर 10 किमी दूर था। इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई।





