ताज़ा खबरेंभारत

भारी बारिश से त्रस्त तेलंगाना, हैदराबाद में बाढ़ जैसे हालात, 11 लोगों की मौत, कई इलाके जलमग्‍न

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पिछले 24 घंटे से आसमान से तबाही बरस रही है। यहाँ बीते 24 घंटों में दर्ज हुई बारिश ने कई इलाकों को जलगमग्न कर दिया है। हालात बाढ़ जैसी हो चुकी है। प्रदेश सहित हैदराबाद में तबाही का आलम बारिश की वजह से देखा जा सकता है। बारिश के कारण इतना जलजमाव हुआ है कि कुछ क्षेत्रों में तो सड़क पर खड़े वाहन भी पानी में बह गए. वहीं कुछ इलाकों में फंसे लोगों को राज्‍य आपदा प्रबंधन की टीम ने बचाकर बाहर निकाला.अब तक फिलहाल शहर में 11 लोगोंं की मौत बारिश के कारण हुए हादसों में हो चुकी है। इधर हैदराबाद में हो रही लगातार बारिश से कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात है और तो और नाले-नदियां भी उफान पर हैं।

देखें जलमग्न हैदराबाद की तस्वीरें।

प्रशासन भी चौकन्ना।

हैदराबाद में हो रही लगातार बारिश से बने हालात पर मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी नजर बनाए हुए हैं. तेलंगाना के चीफ सेक्रेटी सोमेश कुमार ने जानकारी दी है कि मुख्‍यमंत्री ने सभी जिलों के प्रशासन को बारिश के चलते अलर्ट रहने को कहा है। बता दे हैदराबाद में कई इलाके ऐसे हैं जहां पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

https://twitter.com/HinduMandirLive/status/1316261588802789378?s=20

ये भी पढ़े : 14 महीने बाद नजरबंदी से रिहा हुईं महबूबा, रिहाई के बाद जारी ऑडियो मैसेज में कहा – ‘नहीं भूली हूं उस काले दिन के काले

तेज बारिश के कारण एक बोल्‍डर मकान पर गिरा, एक बच्‍चे समेत 8 लोगों की मौत।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है. हैदराबाद के बदलागुडा इलाके में तेज बारिश के कारण एक बोल्‍डर मकान पर जा गिरा. इससे मौके पर ही एक बच्‍चे समेत 8 लोगों की मौत हो गई. साथ ही 3 अन्‍य लोग घायल हुए हैं. घायलों को पास के अस्‍प्‍ताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलने पर आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं

क्यों पैदा हुई है ऐसी स्तिथि।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को गहरे दबाव में बदल गया था. इसके कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत आसपास के अन्‍य राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. तेलंगाना में भी भारीबारिश का कहर जारी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button