कोविड अपडेट

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,022 नए मामले दर्ज, 46 लोगों की मौत

COVID-19 Update: सोमवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,022 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 14,832 हो गई है.

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 46 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,459 पर पहुंच गया है.  वहीं 2,099 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14,832 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,38,393 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 4,25,99,102 लोग कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है.  देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,92,38,45,615 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,38,393

सक्रिय मामले: 14,832

कुल रिकवरी: 4,25,99,102

कुल मौतें: 5,24,459

कुल वैक्सीनेशन: 1,92,38,45,615

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button