कोविड अपडेटताज़ा खबरें

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,805 नए मामले आए सामने, 22 लोगों की मौत

COVID-19 Update: शनिवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,805 नए मामले सामने आए हैं. जो कल के मुकाबले ज्यादा है.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 22 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,024 पर पहुंच गया है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 20,303 हो गई है. बीते 24 घंटों में 3,168 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,54,416 हो गई है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

कुल मामले: 4,30,98,743

सक्रिय मामले: 20,303

कुल रिकवरी: 4,25,54,416

कुल मौत: 5,24,024

कुल वैक्सीनेशन: 1,90,00,94,982

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button