खेलताज़ा खबरें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले का चौथा दिन आज, भारत का स्कोर 300 रन के पार

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले का चौथा दिन आज, भारत का स्कोर 300 रन के पार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का चौथा दिन है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 480 रन बनाए हैं। इसके जवाब में भारत की बल्लेबाजी जारी है।

टीम इंडिया ने पहली पारी में अपना स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया है।  विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के बीच 50 रन की साझेदारी हो गई है और दोनों की जोड़ी टीम इंडिया को आगे बढ़ा रही है।  बता दें कि इस सीरीज में यह पहला मौका है जब कोई मैच चौथे दिन तक पहुंचा है. टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 180 रन पीछे है।

 

भारत – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और मोहम्‍मद शमी।

ऑस्‍ट्रेलिया – उस्‍मान ख्‍वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्‍टीव स्मिथ (कप्‍तान), पीटर हैंड्सकोंब, कैमरन ग्रीन, एलेक्‍स कैरी, नाथन लियोन, मिचेल स्‍टार्क, टॉड मर्फी और मैथ्‍यू कुहनेमन।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button