भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11 वां दिन, बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

असम: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 11 वां दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए. बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “पता नहीं कहां से उसके(हिमंत बिस्वा सरमा) दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है. जितने केस लगाने में लगा दीजिए, मैं नहीं डरता…25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए…”
#WATCH बारपेटा में #BharatJodoNyayYatra के दौरान कांग्रेस नेता #RahulGandhi ने कहा, "पता नहीं कहां से उसके(हिमंत बिस्वा सरमा) दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। जितने केस लगाने में लगा दीजिए, मैं नहीं डरता…25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए…" pic.twitter.com/SnxEIYoCGL
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) January 24, 2024
कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है नई ऊर्जा और बुलंद हौसले के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रही है. यह जनसमर्थन ही हमारी ताकत है, जो हमें हर अन्याय से लड़ने की शक्ति दे रहा है. हम अन्याय के खिलाफ न्याय के जीत की एक ऐसी कहानी लिखेंगे जो सदियों तक याद की जाएगी. अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे ,न्याय की राह पर आगे बढ़ते रहें,न्याय का हक, मिलने तक.




