ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

भाजपा विधायक का विवादित बयान; कहा ‘मुस्लिम धर्म में 50 औरत रखिए, 1050 बच्चे पैदा कीजिए’

बलिया के बैरिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयान के लिए एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने मुस्लिम समुदाय को लेकर बेहद विवादस्पद ब्यान दिया है.

सुरेंद्र सिंह का कहना है, ‘मुस्लिम धर्म में आप जानते हैं कि एक शख्स 50 पत्नियों को रखता है और एक हजार से ज्यादा बच्चे पैदा करता है. यह परंपरा नहीं है बल्कि जानवरों जैसी प्रवृत्ति है. आज जब देश के सामने जनसंख्या एक बड़ी चुनौती के रूप में है तो मुस्लिम समाज को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए.’

सुरेंद्र सिंह ने बरेली के बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी है. सुरेंद्र ने कहा, ‘साक्षी को अपने इस फैसले पर भविष्य में पश्चाताप करना पड़ेगा. साक्षी ने जिस दलित लड़के अजितेश से शादी की है उसने दो-दो शादियां की हैं. अजितेश साक्षी को रखेगा नहीं, बल्कि कुछ दिनों के बाद छोड़ देगा. संबंध हमेशा संस्कारों से होते हैं. पिता और मां बच्चों को अच्छे से रखते हैं. ‘

इससे पहले अप्रैल में भी बलिया में एक कार्यक्रम में पहुंचे सुरेंद्र सिंह ने मुस्लिम समाज पर विवादित बयान दिया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुस्लिम लीग को ‘वायरस’ बताए जाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने यह बयान दिया था.

ALSO READ: ‘करनाटक’: विधानसभा सत्र से पहले भाजपा ने दोहराई फ्लोर टेस्ट की मांग;…

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button