भाई-बहन का पावन त्यौहार रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त और राखी बांधने का सही समय
रक्षाबंधन: हिंदू धर्म के सबसे पावन दिनों में से एक यानि के भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन आज यानी 19 अगस्त को है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर उससे अपनी रक्षा का वादा लेती है और भाई की तरक्की की कामना करती है. रक्षाबंधन हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है. अब ऐसे में आज इस त्योहार को मनाने का सही महुरत क्या है चलिए पहले उसे जान लेते हैं.
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों की मानें तो इस बार का शुभ मुहूर्त सिर्फ कुछ घंटों के लिए है. इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा और भद्रा के दौरान शुभ कार्य नहीं होते हैं. भद्रा काल का असर धरती पर नहीं रहेगा इसके बावजूद रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:32 बजे से लेकर रात 09:27 बजे तक है. इस दौरान बहन भाई को राखी बांध सकती है.
कैसे बांधें राखी?
रक्षाबंधन पर राखी को बांधने का भी महत्व है. भाई को राखी बांधने के दौरान सबसे पहले प्लेट में रोली, चन्दन, अक्षत, राखी और मिठाई रखें. साथ ही घी का एक दीपक भी रखें.
सबसे पहले प्लेट और राखी भगवान को चढ़ाएं. इसके बाद दीपक जलाकर भाई की आरती करें. भाई को पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करवाकर बैठाएं. पहले भाई को तिलक लगाएं फिर राखी बांधकर आरती करें.
इसके बाद भाई को मिठाई खिलाएं. रक्षा बंधवाने के बाद भाई माता पिता और गुरु का आशीर्वाद लें. इसके बाद बहन को कोई उपहार दें.





