ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बोल्ड फोटोशूट मामला: मुंबई पुलिस के सामने रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, कहा- मॉर्फ्ड है तस्वीर

नई दिल्ली: अभीनेता रणवीर सिंह का बोल्ड फोटोशूट उनके लिए गले की हड्डी बन गया है. अपने अभिनय से ज्यादा उनके इस शूट ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया. अब अपनी न्यूड तस्वीर के चलते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे रणवीर ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है.

 

बीते दिनों अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए बॉलीवुड अभिनेता रणवीर ने मुंबई पुलिस के सामने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, जिस तस्वीर के लिए उन पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है, असल में उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है. रणवीर की मानें तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से इस फोटो को अपलोड नहीं किया गया था.

 

जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को रणवीर ने अपने बयान में कहा कि, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर नहीं किया था. अभिनेता के मुताबिक न्यूयॉर्क स्थित पेपर मैगजीन में जिस तस्वीर के होने की चर्चा है, उसे उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर नहीं किया था.

 

रणवीर सिंह के इस बयान के मुताबिक अब पुलिस ने तस्वीर को फॉरेंसिक लैब भेज दिया है, ताकि इसकी पुष्टि की जा सके. फॉरेंसिक लैब से पता चल पाएगा कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ हुई है या नहीं. आपको बतादें कि अगर यह साबित हो जाता है कि तस्वीर मॉर्फ्ड है तो रणवीर को इस मामले में राहत मिल सकती है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button