बैंगलुरु: ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस कर्मचारी का ही किया चालान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो , इस वजह से काटा चालान

बैंगलुरु: ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस कर्मचारी का ही किया चालान, इस वजह से काटा चालान, पढ़ें पूरी खबर
ट्रैफिक नियमों का पालन न करने की वजह से लोगों के चालान होने की खबर हमें दिन प्रतिदिन मिलती ही रहती है। ऐसे ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है। गौर करने वाली बात यह कि यहाँ एक ट्राफीक पुलिस कर्मी ने बेंगलुरु पुलिस के एक कर्मचारी का ही चालान काट दिया। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही है।
Good evening sir
half helmet case booked against police
Tq pic.twitter.com/Xsx5UA40OY— R T NAGAR TRAFFIC BTP (@rtnagartraffic) October 17, 2022
गौरतलब है कि बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने यहाँ एक पुलिस कर्मचारी द्वारा पूरा हेलमेट न पहने जाने पर उसका चालान काट दिया। ट्रैफिक पुलिस की इस दिलेरी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि सही हेलमेट नहीं पहनने के कारण पुलिस को चालान काटना पड़ा है। सोशल मीडिया पर लोग ट्रैफिक पुलिस द्वारा लिए गए इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। बता दें वायरल यह तस्वीर आरटी नगर ट्रैफिक के ट्विटर हैंडल से ली गयी है।





