भारत

बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक के ड्रम में मिली महिला की लाश

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु जिले के बैयप्पनहल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT) में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव प्लास्टिक के ड्रम के अंदर पाया गया. मृतक महिला की उम्र करीब 31-35 साल है.

 

पुलिस ने बताया कि शव को ऑटो रिक्शा में तीन लोग लेकर आए थे. पुलिस द्वारा ड्रम ले जाने और उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ने वाले तीन लोगों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

 

रेलवे एसपी सौम्यलता ने घटना स्थल का दौरा किया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ड्रम ले जा रहे लोगों की तलाश शुरू कर दी है.

 

बता दें कि इसी तरह की एक घटना जनवरी में हुई थी, जहां बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन में एक महिला का शव मिला था, जिसकी उम्र भी 31-35 के बीच थी.

 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button