बिहार RJD संसद के घर में चल रही है CBI की छापेमारी, आरजेडी नेताओं के ठिकानों पर मारी रेड

बिहार RJD संसद के घर में चल रही है CBI की छापेमारी, आरजेडी नेताओं के ठिकानों पर मारी रेड
आज यानी बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में CBI ने लैंड फॉर जॉब घोटाले को लेकर रेड मार रही है। CBI ने राजद नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है। छापेमारी राजद सांसद अशफाक करीम, राजद एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध राय के आवास पर की जा रही है।
🔲 बिहार: राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध रॉय के आवास पर CBI की छापेमारी चल रही है।#Bihar #MLC pic.twitter.com/UvHAaLx6bp
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 24, 2022
बुधवार सुबह सीबीआई की टीम पटना स्थित अशफाक करीम और सुनील सिंह के घरों पर छापेमारी करने पहुंची। इसके अलावा फैयाद अहमद और सुबोध राय के आवास पर भी छापेमारी की खबर है। बताया जा रहा है कि कथित लैंड फॉर जॉब स्कैम में यह छापेमारी की जा रही है। सुनील सिंह और सुबोध राय आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी हैं। बता दें कि आज ही विधानसभा में नीतीश सरकार को बहुमत साबित करना है। आरजेडी सांसद अशफाक करीम के घर भी सीबीआई की टीम पहुंची है।
यह है ‘लैंड फॉर जॉब’ मामला
सीबीआई ने रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियां, नौकरशाह और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप हैं कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में ग्रुप डी पोस्ट पर लोगों को नौकरियां दिलाई गईं, इसके बदले में जमीन लालू परिवार के लोगों के नाम पर करवा दी गईं। जांच में सामने आया कि रेलवे की ओर से उन पदों पर भर्ती के लिए किसी तरह का नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया था। लालू परिवार के लोगों ने इस कथित घोटाले में एक लाख वर्ग फीट से ज्यादा की जमीन अपने नाम करवा ली थी।





