बिहार: रिटायरमेंट से 5 महीने पहले DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया VRS, चुनाव लड़ने की चर्चा पर दिया ये जवाब
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी की VRS ले ली है। गौरतलब है कि वो फरवरी, 2021 में रिटायर होने वाले थे। मतलब उन्होंने सेवानिवृत्ति से पांच महीने पहले ही अपनी नौकरी छोड़ दी है। उनकी जगह पर अब डीजी होमगार्ड एसके सिंघल को डीजीपी का प्रभार सौंपा गया है। इसकी जानकारी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर के दी है।

गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि आज शाम 6 बजे वो ट्विटर पर कुछ कहेंगे जिसके बाद उनकी VRS लेने कि आधिकारिक पुष्टि भी हो गयी।
— Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) September 22, 2020
गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल।
गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। संयुक्त बिहार में कई जिलों के एसपी और रेंज डीआईजी के अलावा वे मुजफ्फरपुर के जोनल आईजी भी रहे हैं। एडीजी मुख्यालय और डीजी बीएमपी का भी उन्होंने पद संभाला था। केएस द्विवेदी के सेवानिवृत होने के बाद फरवरी, 2019 में बिहार के डीजीपी नियुक्त किए गए थे।
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 22 सितंबर, 2020 के अपराह्न से उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) दी गई है। उन्होंने मंगलवार (बीतें दिन) को ही इसके लिए आवेदन दिया था। गौरतलब है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए कम से कम तीन महीने पहले आवेदन किए जाने के नियम को शिथिल करते हुए राज्य सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया।

चुनाव लड़ने के लगाए जा रहे है कयास।
बता दे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में गुप्तेश्वर पांडेय द्वारा लगातार महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की आलोचना करने के बीच पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि वो बिहार चुनाव लड़ सकते हैं. अब ऐसे में उनके समय से पहले ही रिटायरमेंट लेने के फैसले ने इन अटकलों के दावों को और तेज़ कर दिया है।
चुनाव लड़ने की अटकलों पर दी ये सफाई।
गुप्तेश्वर पांडेय की चुनाव लड़ने की अटकलों पर उन्होंने खुद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा – सोसायटी में काम करने का तरीका केवल राजनीति ज्वाइन करना नहीं है। बिना राजनीति ज्वाइन किए हुए भी समाज में सेवा की जा सकती है। मैं जब तय करुंगा की राजनीति में जाना है और तय करुंगा की कौन सी पार्टी में जाना है मैं बता दूंगा।
https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1308640450434269184
सोसायटी में काम करने का तरीका केवल राजनीति ज्वाइन करना नहीं है। बिना राजनीति ज्वाइन किए हुए भी समाज में सेवा की जा सकती है। मैं जब तय करुंगा की राजनीति में जाना है और तय करुंगा की कौन सी पार्टी में जाना है मैं बता दूंगा: रिटायरमेंट लेने पर बिहार DGP#BiharDGP #GupteshwarPandey pic.twitter.com/zv3Iivpp3A
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 23, 2020





