ताज़ा खबरेंराजनीति

बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऐसा पहली बार है जब किसी पार्टी के संकल्प पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है…

बिहार: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचे. पीएम ने यहा एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है. संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अभी 2 दिन पहले भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. ऐसा पहली बार है जब किसी पार्टी के संकल्प पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है. क्योंकि 10 सालों में सभी ने देखा है मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी. मोदी गरीब घर से निकल कर आप सबके आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपके आशीर्वाद से आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया है. मोदी को देश के संविधान ने ये पद दिया है. डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहब अंबेडकर का दिया हुआ संविधान नहीं होता तो कभी ऐसे पिछड़े परिवार में पैदा हुआ, गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता था.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है… हर प्रकार की मत-मान्यता और पथ सम्प्रदाय वाला देश है. ऐसे में देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, नियमों के अंतर्गत आगे बढ़ाने के लिए एक ही पवित्र व्यवस्था हमारा संविधान है. संविधान निर्माताओं का सपना था कि भारत समृद्ध बने. लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने मौका गंवा दिया, देश का समय गंवा दिया.”

 

“बिहार के लोग जानते हैं ये चुनाव दल का नहीं, देश का चुनाव है. आज एक ओर देश की संस्कृति पर गर्व करने वाले हम लोग हैं और दूसरी ओर हमारी आस्था को नीचा दिखाने वाले लोग हैं. कल राम नवमी का पावन पर्व है. सूर्य की किरणें कल अयोध्या में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी. लेकिन, घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो आज राम मंदिर पर कैसी-कैसी भाषाएं बोल रहे हैं. एक समुदाय के तुष्टिकरण के लिए इन लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया. ये हमारे देश के संस्कार नहीं हैं, इस गठबंधन के एक नेता कांग्रेस के युवराज खुलेआम कहते हैं कि वे हिंदु धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button