नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज हो गई है. भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के लिए अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है. साथ ही बीजेपी ने ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है.
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है। #BJP #LokasabhaElection2024 pic.twitter.com/qFsGTyxoQB
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 16, 2024
भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। #BJP pic.twitter.com/SlqEdxODXR
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 16, 2024
वहीं AAP ने पंजाब से 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसमें लुधियाना से विधायक अशोक पप्पी पराशर, फिरोजपुर से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर से विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और जालंधर से पवन टीनू को टिकट दिया गया है. बता दें कि पवन टीनू कुछ दिन पहले ही अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए थे.
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की। #AAP
जगदीप सिंह काका बराड़ फिरोजपुर से, अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) गुरदासपुर से, पवन कुमार टीनू जालंधर से और अशोक पाराशर पप्पी लुधियाना से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/RbYop7zajU
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 16, 2024