ताज़ा खबरें

बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

 

आज यानी रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी दिल्ली में राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। यह मुलकात  सीएम केजरीवाल ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर हुई। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव, संजय झा, मनोज झा, ललन सिंह भी मौजूद रहे।

मुलाक़ात के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही रहा लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जो करने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है। सभी को एकजुट होना होगा। हम इनके(केजरीवाल) साथ हैं, ज़्यादा से ज़्यादा विपक्षी पार्टी एक साथ मिल कर अभियान चलाना होगा। हम पूरे तौर पर केजरीवाल जी के साथ हैं।

इसके बाद सीएम केजरीवाल ने केंद्र द्वारा दिल्ली में NCCSA बनाने के लिए लाए गए अध्यादेश पर बोलते हुए कहा कि परसो 3 बजे मेरी ममता जी(बंगाल की मुख्यमंत्री) के साथ बैठक है। उसके बाद मैं देश में सभी पार्टी अध्यक्ष से मिलने के लिए जाऊंगा। आज मैंने नीतीश जी से भी अनुरोध किया कि वो भी सभी पार्टियों से बात करें। मैं भी हर राज्य में जाकर, राज्यसभा में जब ये बिल आए, तब इसे हराने के लिए मैं सभी से समर्थन के लिए बात करूंगा।

इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो परेशानी अरविंद केजरीवाल झेल रहे हैं हम उसके ख़िलाफ केजरीवाल जी को समर्थन देने आए हैं। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार होती तो उप राज्यपाल में हिम्मत होती इस प्रकार का काम करने की? दिल्ली में भाजपा कभी वापसी नहीं करेगी।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button