बाढ़ से मध्यप्रदेश के बिगड़े हालत, प्रदेश में अब तक सामान्य से 10% ज्यादा हुई बारिश, राहत कार्य में जुटी सेना
देश में लगातार हो रही बारिश कई प्रदेशों में जीवन अस्त – व्यस्त कर दिया है। अब भारी बारिश का प्रकोप जो प्रदेश झेल रहा है वो है मध्यप्रदेश। लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश की भी सूरत बिगाड़ दी है। सबसे ज्यादा हालात होशंगाबाद में बिगड़े। यहां 33 घंटे में 17 इंच बारिश हो गई। नर्मदा खतरे के निशान से 8 फीट ऊपर बह रही हैं। नर्मदा का जलस्तर बीते दिन तक तो 983 फीट पर पहुंच गया था जो खतरे के निशान से 19 फीट ऊपर था।
मेरे प्रदेश के भाई-बहनों, पूरा प्रशासन और मैं स्वयं पूरी रात राहत एवं बचाव में लगे रहे। यह बताते हुए खुशी है कि बाढ़ प्रभावित 12 जिलों के 411 गांवों में हमने एक भी जान का नुकसान नहीं होने दिया। 8 हजार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। pic.twitter.com/rBrHN37k1c
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 30, 2020
रेस्क्यू ऑपरेशन कर स्तिथि को किया सामान्य।
प्रदेश में बाढ़ का प्रकोप इस कदर है कि सेना का रेस्क्यू 10 गांव में जारी है। मौसम केंद्र द्वारा भाेपाल, उज्जैन, हाेशंगाबाद, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, दमाेह, सागर, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, धार, इंदाैर, रतलाम, देवास, नीमच एवं मंदसाैर में ऑरेंज अलर्ट और सीहाेर, विदिशा, छिंदवाड़ा, राजगढ़, शाजापुर, आगर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
हमें नाज़ है हमारे वायुसेना के वीरों तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की बहादुर टीम पर!
प्रशासन की टीम के साथ मिल कर उन्होंने हज़ारों जान बचाई है! @IAF_MCC @NDRFHQ https://t.co/SZ9UPOufbg
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 30, 2020
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ के हालात पर PM मोदी से की चर्चा।
मध्यप्रदेश में भीषण बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात कर उन्हें बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया है। बता दे प्रदेश में लगातार हुई बारिश से प्रदेश के 411 गांव प्रभावित हुए हैं।
मैंने आज प्रात: काल माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से चर्चा कर पूरी स्थिति की जानकारी दी है। उनका स्नेहपूर्ण समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। रात को मैंने सेना के 5 हेलिकॉप्टर मांगे थे, तीन टेकऑफ कर चुके हैं और 2 और की तैयारी है। इससे बचाव कार्य में तेजी आयेगी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 30, 2020
ये भी पढ़े : दस दिन तक चलने वाले ओणम की खास पूजा आज, शुभकामनाओं के साथ दक्षिण भारत में दिखा उत्साह
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण से किया स्तिथि का जायज़ा।

तबाही का आलम।
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 9 करोड़ की लागत से वैनगंगा नदी पर बना 300 मीटर लंबा पुल बारिश में बह गया। पुल का उद्घाटन होना बाकी है, लेकिन इसका इस्तेमाल शुरू हो गया था। जिले के सुनवारा गांव में एक महीने पहले ही बनकर तैयार हुआ था।

मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति और बचाव कार्य को लेकर संवाद।https://t.co/CGWODOEbo8
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 31, 2020





