ताज़ा खबरें

बारामूला एनकाउंटर में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी भी हुआ शहीद

बारामूला एनकाउंटर में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी भी हुआ शहीद

 

जम्मू कश्मीर के बारामूला के करेरी इलाके में आज सुरक्षाकर्मी और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से ताल्लुक रखते थे। हालांकि, इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक जवान भी शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। यही नहीं, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

आइजीपी विजय कुमार ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये तीनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। यही नहीं, ये पिछले 3-4 महीनों से इस क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस को इस बात का पता चल गया था और उसी दिन से हम इन्हें ट्रैक कर रहे थे। आइजीपी ने बताया कि इस साल अब तक हमने 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों की पहचान पाकिस्तान के रहने वाले हनीफ, अली भाई और शाह वली के रूप में हुई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button