ताज़ा खबरें

बाबा सिद्दीकी की मौत पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, गोली मारकर हुई थी हत्या

बाबा सिद्दीकी की मौत पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, गोली मारकर हुई थी हत्या

महाराष्ट्र के मुंबई में बीती शनिवार शाम NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी, अब इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनके हत्या की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एनसीपी नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। इस मामले को लेकर एक सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के एक अकाउंट से इस कत्ल की जिम्मेदारी लेते हुए एक अनाउंसमेंट की गई है। बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर दावा किया है कि जो भी कोई सलमान खान या दाऊद गैंग की हेल्प करेगा वो अपना हिसाब किताब लगा कर रखना।”

पोस्ट में लिखा गया है कि ” ‘ॐ जय श्री राम, जय भारत जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं। किया वही सत्कर्म था जो, निभाया मित्रता का धर्म था। सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे, पर तुमने हमारे भाई का नुकसान करवाया… आज जो बाबा सिद्दीके के शराफत के पुल बांध रहे हैं, ये एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था…. इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था…. हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब किताब लगा के रखना…. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे। हमने पहले वार कभी नहीं किया…. जय श्री राम जय भारत सलाम शहीदां नू #LawrenceBishnoi Group #AnmolBishnoi #AnkitBhaduSherewala।

गौरतलब है कि मुंबई के बांद्रा इलाके में विदयादशमी की शाम तीनों आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ बाबा सिद्दकी का इंतजार करते हुए पटाखा फोड़ रहे थे। जैसे ही बाबा सिद्दकी कार्यालय से बाहर निकले आरोपियों ने सही मौका देखकर उनपर 6 राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें तीन गोलियां बाबा सिद्दकी को लगी। गोली लगते ही बाबा सिद्दकी जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, तीसरा फरार है। एक शख्स यूपी का है तो दूसरा हरियाणा से ताल्लुक रखता है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button