बजट 2025: सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

बजट 2025: सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में भारत का बजट 2025 पेश किया। इस बजट में सरकार ने युवाओं, महिलाओं, गरीबों, मिडिल क्लास और किसानों के लिए कई राहत की घोषणाएं की हैं। खासतौर पर महंगाई और टैक्स राहत को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वहीं, बजट से पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें भी घटाई गई हैं। आइए जानते हैं इस बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?
क्या हुआ सस्ता?
चमड़ा और लेदर उत्पाद: इन पर अब इंपोर्ट ड्यूटी फ्री कर दी गई है, जिससे ये सस्ते होंगे।
कपड़े: इस सेक्टर में राहत की उम्मीद है।
एलईडी टीवी: अब एलईडी टीवी भी सस्ते होंगे।
मोबाइल फोन, लिथियम बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन: इन पर टैक्स में कमी के कारण कीमतें घट सकती हैं।
क्या हुआ महंगा?
प्रीमियम स्मार्ट डिस्प्ले: इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 20% कर दी गई है, जिससे इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
स्पेस टेक्नोलॉजी: सैटेलाइट इंस्टॉलेशन और अन्य स्पेस टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स पर भी ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया गया है, जिससे इस क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा।
किसानों के लिए बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री ने किसानों के लिए KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है, जो पहले 3 लाख रुपये थी। यह कदम किसानों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
टेक्नोलॉजी सेक्टर में राहत
वित्त मंत्री ने स्मार्टफोन और उनके पार्ट्स, जैसे लिथियम आयन बैटरी, कैमरा मॉड्यूल, और अन्य मोबाइल कंपोनेंट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की है, जिससे स्मार्टफोन की कीमतों में कमी आ सकती है। साथ ही, LCD और LED पैनल्स पर भी ड्यूटी को घटाकर शून्य कर दिया गया है, जिसका प्रभाव बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइसेस की कीमतों पर देखा जा सकेगा।
इस बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विभिन्न सेक्टरों के लिए अहम फैसले लिए हैं, जो भारत के आर्थिक विकास को मजबूती देंगे और आम लोगों को राहत प्रदान करेंगे।





