ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘बंबई में का बा’ गाना हुआ रिलीज, मनोज बाजपेयी के रैपर अंदाज़ ने जीते कई दिल, देखें वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भोजपुरी म्यूजिक वीडियो बंबई में का बा रिलीज कर दिया है, जिसमें मनोज बाजपेयी एक जबरदस्त अवतार में नजर आ रहे हैं. खास बात तो यह है कि ‘बंबई में का बा’ गाने की शूटिंग कोरोना वायरस के दौरान ही एक दिन में सिटी स्टूडियो में की गई है. यह गीत पूरी तरह से मनोज बाजपेयी द्वारा गाया और परफॉर्म किया गया है.

देखे वीडियो –

‘बंबई में का बा’ (Bambai Main Ka Ba) गाने में बताया गया है कि आखिर मुंबई शहर में ऐसा क्या है जो पूरे देश के लोगों को आजीविका के लिए यहां आने के लिए आकर्षित करता है. इसके साथ ही गीत में ये प्रश्न भी उठाया गया है कि ‘अगर मुंबई एक शहर है, बॉम्बे एक भावना है, तो बंबई क्या है…?’

इस गीत से बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और मनोज वाजपेयी की जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button