बंगाल के दो कॉलेजों की मेरिट लिस्ट में ‘सनी लियोन’ का नाम, विवादों में घिरा कॉलेज
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनीी वैसे तो आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है लेकिन हाल फिलहाल ऐसी घटना हो गयी जिससे खुद सनी लियोनीी भी भौचक्का रह गयी। दरअसल पूरा मसला शुरू हुआ कोलकाता के एक कॉलेज में बीए में प्रवेश के लिए जारी पहली मेरिट लिस्ट से। मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनीी का नाम था जो कॉलेज की वेबसाइट पर डाली गई थी. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के एक और कॉलेज की मेधा सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम नजर आया.

दूसरी घटना पश्चिम बंगाल के ही दक्षिण 24 परगना जिले के बज-बज कॉलेज की है. यहां बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित 157 प्रतिभागियों की सूची में 151वें स्थान पर है। यहाँ उनका नाम लिस्ट में पांचवें पन्ने पर मिला।
सनी ने कोलकाता कॉलेज से माज़क में कही ये बात।
इस गड़बड़ी पर एक तरफ जहाँ कॉलेज प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है तो वही स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सनी लियोनीी ने एक ट्वीट के साथ इस पर प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़े : SUSHANT LIVE UPDATES :लगातार 9वें दिन होगी सिद्धार्थ से पूछताछ, कुक नीरज और केशव संग पहुंचे DRDO गेस्ट हाउस
सनी लियोनीी ने सोशल पर कॉलेज के मेरिट लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा है- ‘आप सभी से कॉलेज में अगले सेमेस्टर में मिलती हूं. उम्मीद है आप मेरी क्लास में होंगे.’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक तरफ कॉलेज की मेरिट लिस्ट पर मजे ले रहे हैं तो वहीं, कॉलेज की इस गलती की वजह से अब कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं.
See you all in college next semester!!! Hope your in my class 😉 😆😜
— Sunny Leone (@SunnyLeone) August 28, 2020
कॉलेज ने इस मुद्दे पर दी सफाई।
लिस्ट जारी होने के बाद मचे बवाल पर कॉलेज के अधिकारी ने सफाई दी है. अधिकारी ने कहा- ‘यह किसी शरारती व्यक्ति का काम है क्योंकि किसी ने जानबूझकर सनी लियोनीी के नाम से गलत आवेदन जमा किया है. हमने प्रवेश विभाग से इसे सही करने के लिए कहा है.
कॉलेज करेगा इस मुद्दे की जांच।
इस बवाल के बाद कॉलेज प्रशासन का कहना है हम इस घटना की जांच भी करेंगे.” इस घटना से शिक्षाविदों के बीच ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं”। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।






steve cook steroids
References:
https://git.unitsoft.io/lester02711915