ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

फ्लाइंग किस देने के मामले में बीजेपी महिला सांसदों ने स्पीकर से की राहुल गांधी की शिकायत

नई दिल्ली: लोकसभा सदन में कथित तौर पर राहुल गांधी द्वारा फ्लाइंग किस देने के मामले में बीजेपी महिला सांसदों द्वारा स्पीकर को शिकायत दी गई है. बीजेपी महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन की मांग की है. महिला सांसदों ने कहा कि सदन में ऐसा व्यवहार कभी नहीं देखा.

 

दरअसल, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का ज़िक्र करते हुए कहा, “केवल एक महिला-विरोधी शख्स ही संसद में फ्लाइंग किस उछाल सकता है, जहां महिला सांसद बैठती हैं…” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की हरकत में ‘गरिमा का अभाव’ था.

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं. ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार ये है.

 

वहीं संसद के बाहर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने इसका विरोध करते हुए कहा, वह फ्लाइंग किस देते हैं. राहुल गांधी को क्या हो गया है? वहां (सदन में) इतनी सारी महिलाएं बैठी हैं. उनमें कोई शिष्टाचार नहीं है.

 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, पहली बार ये हो रहा है कि संसद के एक सदस्य संसद के अंदर किसी महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे हैं. वे क्या नेता हैं? हमने आज स्पीकर को शिकायत की है. हमने मांग की है कि CCTV फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button