ताज़ा खबरेंभारतविदेश

फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स 2022 की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी और अडानी

फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स 2022 की लिस्ट जारी हो गई है, जारी लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर रहे. वहीं इस लिस्ट में अडानी ग्रुप्स के चेयरमैन गौतम अडानी का भी नाम दर्ज हुआ इस लिस्ट में आडानी 11वें स्थान पर थे.

 

रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 90.7 अरब डॉलर है जबकि गौतम अडानी की संपत्ति 90 अरब डॉलर है. एलोन मस्क 219 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची में सबसे शीर्ष पर हैं. वहीं दूसरे स्थान पर 171 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर मौजूद हैं.

इस सूची में दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों और देशों के कुल 2,668 नाम शामिल हैं. इस सूची में 236 नए लोग शामिल हुए हैं. सूची में अमेरिका के 735 नाम हैं, जो इसे दुनिया में सबसे अधिक अरबपतियों वाला देश बनाता है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button