NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: ED की गिरफ़्तारी के दौरान की नहीं है आप नेता संजय सिंह की यह तस्वीर, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: ED की गिरफ़्तारी के दौरान की नहीं है आप नेता संजय सिंह की यह तस्वीर, जानें पूरा सच 

 

आम आदमी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की बीते बुधवार प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ़्तारी की गयी। इसी के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ़्तारी की खबर सुर्ख़ियों में हैं। इस बीच इंटरनेट पर आप नेता संजय सिंह की गिरफ़्तारी से जुड़ी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जहां चार पुलिस कर्मियों को उन्हें उनके दोनों हाथों और दोनों पैरों से पकड़ कर उठाते हुए देखा जा सकता है। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है यह वायरल तस्वीर उनकी हालिया गिरफ़्तारी की है।

फेसबुक पर वायरल तस्वीर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘संजय सिंह को ED ने उठाया! आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गिरफ़्तार। ED ने एक्साइज घोटाले में गिरफ़्तार किया।’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यह देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों की नहीं बल्कि साल 2022 के दौरन की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आप नेता संजय सिंह की गिरफ़्तारी की यह तस्वीर हमें देखने पर पुरानी लगी। जिसके बाद हमने वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल तस्वीर से हूबहू मेल कहती एक दूसरी तस्वीर The wire नामक वेबसाइट पर अक्टूबर 18, 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर उस दौरान की है जब नई दिल्ली में 17 अक्टूबर के दौरान दिल्ली पुलिस ने आप सांसद संजय सिंह को हिरासत में ले लिया था, जो सीबीआई कार्यालय के पास एक विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे थे, इसी दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया से आबकारी नीति की जांच के संबंध में पूछताछ की जा रही थी।

उपरोक्त रिपोर्ट पर प्राप्त तस्वीर से हमें यह साफ़ हो गया कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों की नहीं है। इसलिए पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें India Today की वेबसाइट पर अक्टूबर 17, 2022 को छपे रिपोर्ट में मिली। लेख के मुताबिक आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को 17 अक्टूबर 2022 को दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो के मुख्यालय के बाहर गिरफ्तार करने के दौरान की है यह तस्वीर।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना की वायरल तस्वीर हालिया दिनों की नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान की है। जब आप सांसद संजय सिंह दिल्ली के सीबीआई के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button