NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सुनामी की लहरों का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, पढ़ें पूरा सच

फैक्ट चेक: सुनामी की लहरों का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, पढ़ें पूरा सच

रूस के प्रायद्वीप के तट पर बुधवार को 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार साल 1952 के बाद इस क्षेत्र का यह सबसे ताकतवर भूकंप है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर सुनामी की लहरों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे हालिया रूस में आए भूकंप से जोड़कर साझा किया जा रहा है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “जापान, रूस और अलास्का में 8.7 का भूकम्प आने के बाद सुनामी जैसे स्थिति बन आई है।वहां की सरकारों ने समुद्री इलाकों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि सुनामी  वाला यह वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो वाली क्लिप Expresso Show नामक यूट्यूब चैनल पर मार्च 14, 2017 को अपलोड एक वीडियो में मिली।

यूट्यूब पर वीडियो के साथ कैप्शन में दी गयी जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो वाली घटना दक्षिण अफ्रीका की डरबन नार्थ बीच (Durban North Beach) की है।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया।  उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम The Citizen नामक वेबसाइट पर छपे एक लेख में मिला। जिसे मार्च 12, 2017 को अपलोड किया गया था।

 

यहाँ जानकारी दी गयी थी कि साल 2017 के दौरान दक्षिण अफ्रीका के डरबन के उत्तरी समुद्र तट पर अप्रत्याशित “मिनी-सुनामी” आयी थी। इस दौरान एक विशाल लहर समुद्र तट से टकराई, जिससे समुद्र तट के किनारे के व्यवसायों को नुकसान पहुंचा और कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों की घटना के दौरान का नहीं बल्कि साल 2017 के दौरान दक्षिण अफ्रीका के डरबन के उत्तरी समुद्र तट पर मिनी सुनामी की लेहरे टकराई थीं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button