NM वेरिफाइडताज़ा खबरेंदिल्ली चुनाव २०२०भारत

फैक्ट चेक – सरकार ने नहीं लॉन्च की है प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना लॉन्च की है , जिसके तहत हर बच्ची को सरकार द्वारा 2000 रूपए दिए जा रहे है।

वायरल हो रही फोटो में लिखा है – “प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना: मोदी सरकार दे रही है सभी बेटियों को 2000 की नक़द राशी ।। आज ही करें आवेदन ।।”

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=615428839081506&set=a.182272302397164&type=3&theater

फैक्ट चेक –
न्यूज़ मोबाइल ने ऊपर किये जा रहे दावों को फैक्ट चेक करने के बाद गलत पाया।

ये भी पढ़े: फैक्ट चेक – गड्डों से भरी ये सड़क नहीं है राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड की; जानें सच

बता दें कि इस तरह की योजनाएं महिला और बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत में आती हैं, इसलिए हमनें महिला और बाल विकास मंत्रालय कि वेबसाइट पर चेक किया और पाया कि ऐसी कोई योजना वेबसाइट पर सूचीबद्ध नहीं है।

और सर्च करने पर हुमने पाया कि प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो PIB ने भी सोशल मीडिया के इस दावे को खारिज कर दिया था।

इसीलिए हम ये दावा कर सकते है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट का दावा कि सरकार ने प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना लॉन्च की है, फेक है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 88268 00707 पर व्हाट्सएप करें।
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button