NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सपा ‘अब सब चोर-उचक्कों की पार्टी हैं’, पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल

फैक्ट चेक: सपा ‘अब सब चोर-उचक्कों की पार्टी हैं’, पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के गद्दार नेता शिवपाल यादव का है, वीडियो में शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी की निंदा करते हुए यह कहते हैं कि समाजवादी पार्टी बिलकुल भटक गई है , उन्होंने कहा कि यह तो हो गई है अब चोर–उचक्कों की पार्टी, माफियाओं की पार्टी ।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि शिवपाल यादव ने अपनी ही पार्टी के बारे में यह बयान दिया। फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि समाजवादी पार्टी चोर उचक्कों की पार्टी है – शिवपाल यादव

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2019 के दौरान की है।

वायरल वीडियो हमें देखने में पुराना लगा जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल शुरू की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ की फ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Dainik Jagran के फेसबुक पेज पर मिला। जिसे अप्रैल 27, 2019 को अपलोड किया गया था।

2 मिनट 43 सेकंड के वीडियो को करीब 31 सेकंड तक देखने के बाद हमने पाया कि यह बात सब लोग जान गए हैं कि उनके लोग कैसे लोग हैं, माफिया हैं, शराब माफिया हैं, कब्जा करने वाले लोग हैं, ऐसा समाजवादी पार्टी में कभी हुआ नहीं। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी थी लोहिया के विचारों पर चलने वाली, चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलने वाली, नेताजी के विचारों पर चलने वाली. समाजवादी पार्टी तो बिल्कुल भटक गई है. ये तो हो गई है चोर-उचक्कों की पार्टी, माफियाओं की पार्टी, ऐसे लोगों से कहीं पार्टी चलेगी।

सोशल मीडिया पर इसी वायरल वीडियो को हालिया दिनों में शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के लिए ऐसा कहा। बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद से समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा था, जिसके बाद शिवपाल यादव ने अपनी खुद की अलग पार्टी बनाई थी। लेकिन साल 2022 तक शिवपाल यादव सारे गीले-शिकवे दूर कर फिर से समाजवादी पार्टी में दोबारा शामिल हो गए थे।

 

पड़ताल के दौरान उपरोक्त  मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2019 के दौरान का है जब समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच मन मुटाव चल रहा था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button