NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

 फैक्ट चेक: लालू प्रसाद यादव को वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई देते हुए तेज प्रताप यादव का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

 फैक्ट चेक: लालू प्रसाद यादव को वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई देते हुए तेज प्रताप यादव का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो राष्ट्रीय जनता दल तेज प्रताप यादव का है जहाँ वह वीडियो कॉल पर अपने पिता को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव का यह वीडियो हालिया दिनों का है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फोन पर बात कर बधाई दी और मथुरा के बरसाना में पूजा-अर्चना कर पिता की लंबी उम्र की कामना की।”

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल से खोजना शुरू किया। हमने सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Bihar tak नामक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे जून 11, 2023 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो तेज प्रताप यादव के आधिकारिक एक्स हैंडल पर मिला जिसे जून 11, 2023 को अपलोड किया गया था। यहाँ जानकारी दी गयी है कि तेज प्रताप यादव ने अपने पिता के 76वें जन्मदिन पर उन्हें वीडियो कॉल करके उन्हें शुभकामनांए दी है।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2023 के दौरान का है, जब RJD नेता लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button