NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रिटायर्ड कर्नल केसरी सिंह के पुराने वीडियो को हालिया दिनों का बताकर किया गया वायरल

फैक्ट चेक: राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रिटायर्ड कर्नल केसरी सिंह के पुराने वीडियो को हालिया दिनों का बताकर किया गया वायरल

 

रिटायर्ड कर्नल केसरी सिंह को राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसी बीच शस्त्र पूजा के साथ उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक पर वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह उनका हाल का वीडियो है जब उन्हें सदस्य बनाया गया है।

फेसबुक पोस्ट का कैप्शन इस प्रकार से है,” यह राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए सदस्य कर्नल केसरी सिंह जी बने है! एक बार इनका भाषण सुने!”

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2021 का है।   

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2021 के दौरान का है। कर्नल केसरी सिंह के इस वायरल वीडियो को बारीकी से देखने पर हमें इसके पुराना होने का शक हुआ। प्राप्त परिणामों में हमें यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर साल 2022 में अपलोड हुआ मिला। इस वीडियो में बताया गया हैं कि यह एक शस्त्र पूजा के कार्यक्रम का वीडियो है। यह वीडियो और वायरल हो रहा वीडियो एक ही है।

https://www.youtube.com/watch?v=cHuNyA_r_Uw

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। इस वीडियो को कुछ कीफ्रेम में तोड़ा। इसके बाद हमने एक कीफ्रम को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान Shyam Pratap Etawa नामक फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो मिला, जिसे नवंबर 29, 2021 को अपलोड किया गया था।

इस तरह से हमारी जांच में यह पता चलता है कि कर्नल केसरी सिंह का वायरल हो रहा वीडियो साल 2021 का है। भ्रामक दावा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button