NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: पुलिसकर्मियों द्वारा दबोची गयी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: पुलिसकर्मियों द्वारा दबोची गयी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का जहां उन्हें कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा एक कार के अंदर दबोच कर बैठा लिया गया है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने हालिया दिनों में कांग्रेस नेता व सांसद प्रियंका गांधी के साथ यह बर्बरता की।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “प्रियंका को पकड़ती पुलिस”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो से मेल खाता एक दूसरा वीडियो Srinivas BV की आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मिला। जिसे अगस्त 05, 2022 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त प्राप्त वीडियो से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है। इसलिए पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो आज तक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे अगस्त 05, 2022 को अपलोड किया गया था।  यहाँ जानकारी देते हुए कैप्शन में बताया गया है कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है। जिसे हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button