NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या RBI तक नहीं पहुंचे 88 सौ करोड़ के नोट? जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या RBI तक नहीं पहुंचे 88 सौ करोड़ के नोट? जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर भारतीय मुद्रा को लेकर एक दावा तेजी से शेयर हो रहा है। एक पोस्ट को वायरल कर कहा जा रहा है कि RTI से हुए एक खुलासे में पता चला है कि प्रिंटिंग प्रेस से छपे 88000 करोड़ रुपए RBI तक नहीं पहुंचे बल्कि रास्ते से ही गायब हो गए।

फेसबुक यूजर ने लिखा है,’ RTI में बड़ा खुलासा : प्रिंटिंग प्रेस से RBI तक जाते-जाते 500 के 88,000 करोड़ रुपए से ज्यादा नोट हुए गायब। मोदी के मित्र अड़ानी अम्बानी अमित शाह रिज़र्व बैंक को भी नहीं छोड़ रहे।’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट में खबर फर्जी है।

क्या सच में 88 हजार करोड़ रुपये छपने के बाद रास्ते से गायब हो गए? इस दावे की पड़ताल के लिए हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। हमें प्रभात खबर द्वारा प्रकाशित एक खबर मिली। इस लेख में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर चल रही यह खबर फर्जी है।

कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें RBI की आधिकारिक ट्विटर आईडी से किया गया एक पोस्ट मिला। इस पोस्ट में वायरल हो रहे दावे को निराधार बताया गया है। ट्वीट के अनुसार सोशल मीडिया पर चल रही खबर फर्जी है। संस्थान के पास पैसों का पूरा लेखा जोखा मौजूद है।

इस तरह हमारी पड़ताल से यह बात साबित हो जाती है कि अरबों रुपयों के गायब होने और आरबीआई के पास न पहुँचने को लेकर वायरल हो रहा यह दावा भ्रामक है।

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button